रायसेन जिले में नव वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रिंकिंग एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई की गई, चालान बनाए गए और जश्न मना रहे लोगों को सुरक्षित तरीके से नया साल मनाने की समझाइश दी गई। पुलिस ने पूरी रात गश्त कर कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखी। एसपी के निर्देश पर जिलेभर में सख्ती पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर रायसेन जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नव वर्ष को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई और पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा गया। नए साल की रात पुलिस द्वारा जिलेभर में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़कों पर वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। ड्रिंकिंग एंड ड्राइव पर कार्रवाई चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और कई चालान बनाए गए। पुलिस ने लोगों को नशे में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। जिन क्षेत्रों में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, वहां पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी। लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से नव वर्ष मनाने की समझाइश दी गई। एएसपी ने मंडीदीप-भोजपुर में संभाला मोर्चा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने मंडीदीप और भोजपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ स्वयं मोर्चा संभाला और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नव वर्ष पर भोजपुर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की गई। पूरी रात चलती रही गश्त पुलिस ने जिलेभर में पूरी रात गश्त की, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। रायसेन के स्वागत द्वार राय गोपालपुर पर एसडीओपी नीलम चौधरी, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल तथा सैंडोरा भोपाल रोड पर प्रभारी शैलेंद्र दायमा ने अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच की और लोगों से पूछताछ की। शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइश चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। नव वर्ष के अवसर पर थाना कोतवाली रायसेन पुलिस ने इंडियन तिराहा, गोपालपुर तिराहा और सागर तिराहा पर चेकिंग पॉइंट लगाकर नशा करने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।


