रायसेन में नाले में मिला युवक का शव:सब्जी लेने निकला था, रातभर नहीं लौटा; सुबह मछली बाजार के पास दिखी लाश

रायसेन जिले के उदयपुरा में नेशनल हाईवे-45 पर रविवार सुबह एक युवक का शव नाले में मिला। शव मछली बाजार के पास देखा गया। मृतक की पहचान चिखली निवासी 20 वर्षीय अनिल मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि अनिल घर से उदयपुरा सब्जी लेने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। युवक की मौत की खबर से परिवार और चिखली गांव में शोक का माहौल है। एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयवंत सिंह काकोड़िया पुलिस बल के साथ पहुंचे। नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। पीएम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा एसडीओपी कुँअर सिंह मुकाती ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं और फिसलन रहती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। यह हादसा है या कुछ और, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *