रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी का पुतला जलाया:करणी सेना ने 30 दिन में चौराहे पर फांसी देने की मांग की

रायसेन जिले के गोहरगंज क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। इस घटना के बाद से ही आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग तेज हो गई है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी आशुतोष गुप्ता से मुलाकात कर दुष्कर्म के आरोपी सलमान को 30 दिन के भीतर सार्वजनिक चौराहे पर फांसी दिए जाने की मांग की। आरोपी को एक महीने में फांसी दी जाए राणा ने बताया कि इससे पहले डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट ने 40 दिन के भीतर आरोपी को फांसी की सजा सुनाई थी। उन्होंने मांग की कि इसी तर्ज पर इस आरोपी को भी 30 दिन में फांसी की सजा मिलनी चाहिए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को रायसेन में महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी सलमान का पुतला जलाकर उसे फांसी दिए जाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *