रायसेन में बदबूदार पानी की नपा कर्मचारियों ने जांच की:लाइन से आया साफ पानी, शिकायत वाले घर का कनेक्शन नाली से गुजरा था

रायसेन शहर के वार्ड 6 में रविवार को नल से बदबूदार पानी और कीड़े निकलने का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका के जल प्रदाय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाइन चालू कर जांच की। जांच के दौरान पानी में किसी तरह की बदबू या कीड़े नहीं पाए गए। कर्मचारियों ने वार्ड के अन्य निवासियों से भी पानी की गुणवत्ता पर प्रतिक्रिया ली, जिन्होंने साफ पानी आने की पुष्टि की। इसके बाद, जिस घर से शिकायत आई थी, उसकी पानी की लाइन की जांच की गई। जांच में पता चला कि संबंधित मकान का नल कनेक्शन नाली से होकर गुजर रहा था। भागीरथपुरा की घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट
हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया था। नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव सहित अधिकारियों ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर नालियों से गुजर रही पानी की लाइनों का जायजा लिया था। सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ऐसी लाइनों को तत्काल ऊपर शिफ्ट किया जाए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमुना सेन ने बताया कि शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में पानी की लाइनें नालियों से गुजर रही हैं, उन्हें सुरक्षित तरीके से ऊपर करने का काम लगातार जारी है। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं पानी की गुणवत्ता को लेकर कोई समस्या दिखाई दे, तो तत्काल नगर पालिका को सूचित करें, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *