रायसेन में बिना नंबर प्लेट वाले 43 वाहन जब्त:58 का जुर्माना वसूला; विशेष अभियान चलाकर 101 वाहनों पर की कार्रवाई

रायसेन पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले के सभी थानों में चलाए गए विशेष अभियान में शुक्रवार देर शाम तक कुल 101 वाहनों पर कार्रवाई की गई। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए इस संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने 43 ऐसे दोपहिया वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया, जिन पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके अलावा 58 अन्य दोपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *