रायसेन में भक्तमाल कथा का शुभारंभ:भव्य कलश यात्रा निकली; महिलाएं एक जैसी परिधान में शामिल हुईं

रायसेन में आज (मंगलवार) से श्री भक्तमाल कथा का आयोजन होने जा रहा है। पहले दिन सांची रोड गोपालपुर मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में एक से ही परिधान में महिलाएं नाचती गाती शामिल हुई। जबकि अपने सिर पर मुख्य जजमान कथा लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर गोपालपुर से प्रारंभ हुई। जो सांची रोड से होती हुई कथा स्थल शीतल शीतल सिटी पहुंची। कथा का समय दोपहर 1 बजे से हरिइच्छा पर्यंत निर्धारित किया गया है। आयोजन की व्यवस्था शोभा दातार सिंह चावला एवं चावला परिवार ने की है। वहीं पैदल और घोड़े पर सवार श्रद्धालु भगवा झंडे लेकर शामिल हुए। कथा का वाचन महामंडलेश्वर श्री दीनबंधु दास जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा 25 दिसंबर तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *