रायसेन में 117वां रामलीला मेला 15 दिसंबर से शुरू:झूले और स्टॉल तैयार, स्थानीय कलाकार करेंगे भव्य मंचन

रायसेन के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 117वां वार्षिक श्री रामलीला मेला 15 दिसंबर (सोमवार) से शुरू होने जा रहा है। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मैदान में झूले भी लगाए जा चुके हैं। शहर और आसपास के गांवों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार रामलीला मंचन और भव्य आयोजन समिति के अनुसार, इस बार रामलीला का मंचन पहले से अधिक भव्य होगा। सभी पात्रों की भूमिका स्थानीय कलाकार निभाएंगे। मेले का शुभारंभ 15 दिसंबर को भगवान गणेश की स्थापना के साथ होगा। इसके अगले दिन मंगलवार से दक्ष यज्ञ की लीला के साथ रामलीला मंचन का विधिवत आरंभ होगा। मेले के प्रमुख आकर्षण मेले के प्रमुख आकर्षणों में 17 दिसंबर को शिव बारात, 21 दिसंबर को राम बारात, 24 दिसंबर को गंगा तरण और 29 दिसंबर को लंका दहन शामिल हैं। रामलीला का सबसे बड़ा आयोजन रावण दहन 7 जनवरी को होगा। झूले और खानपान का स्टॉल तैयार मेले में टू-टावर झूला, ब्रेक डांस और विभिन्न प्रकार के खानपान स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन मनोरंजक गतिविधियों के लिए झूले और स्टॉल लगाए जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *