रायसेन में 35 फीट ऊंचे रावण का दहन:केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दी अंदर की बुराई खत्म करने की सीख; स्वदेशी अपनाने की अपील की

विजयादशमी के पर्व पर रायसेन जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में गुरुवार रात को भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मुख्य समारोह का आयोजन श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा किया गया, जिसमें केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास आवास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भगवान श्रीराम की पूजा कर दिया समाज को संदेश कार्यक्रम की शुरुआत में शिवराज सिंह चौहान ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम केवल एक महान राजा नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उन्होंने धर्म, कर्तव्य और सत्य के रास्ते पर चलकर जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने भीतर की बुराइयों को पहचानें और उन्हें समाप्त करने का संकल्प लें, ताकि समाज में अच्छाई और विकास का वातावरण बन सके। स्वदेशी अपनाने का आह्वान अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी है कि हम घर की जरूरत की वस्तुएं देश में बनी हुई ही खरीदें। विदेशी सामानों से परहेज कर देश के पैसे को देश में ही रोकना हमारी जिम्मेदारी है। राम-रावण युद्ध का मंचन और रावण दहन मुख्य भाषण के बाद भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की भव्य लीला का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान राम ने प्रतीकात्मक रूप से रावण के पुतले को बाण मारकर दहन किया। रावण का विशाल पुतला कुछ ही पलों में धू-धू कर जल उठा। रावण दहन के साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सम्मान समारोह भी हुआ इस मौके पर झांकी समिति के सदस्यों, अखाड़ा कलाकारों और प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। यह भी रहे मौजूद इस भव्य कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देखें आयोजन की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *