रायसेन में 50 से अधिक मामलों के आरोपी का जुलूस:पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा

रायसेन पुलिस ने 50 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित आदतन अपराधी गोलू उर्फ प्रमोद बैरागी का बुधवार शाम को जुलूस निकाला। आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। रायसेन थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गोलू बैरागी पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इंडियन चौराहे से सागर तिराहे तक उसका जुलूस निकाला। आरोपी SC/ST एक्ट के एक मामले में पहले से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी गोलू बैरागी ने शराब पीने के लिए 2000 रुपये मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की, जिससे चोटें आईं। इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता SC/ST एक्ट की धारा 3(1), 3(2)(v-a) के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सांची रोड पर जिंद बाबा के पीछे अवैध रूप से शराब के साथ मौजूद है पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 6 पेटी देशी शराब मिली जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये है। पुलिस ने गोलू उर्फ प्रमोद बैरागी (उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत एक और मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *