रायसेन सीएम राइज स्कूल में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू:छात्रों को तनाव मुक्त रखने, पिछले 4 साल के प्रश्नपत्रों से अभ्यास

फरवरी माह में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर रायसेन के शासकीय संदीपेनीय सीएम राइज स्कूल में विशेष शैक्षणिक कवायद शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना और विद्यालय का परीक्षा परिणाम सुधारना है। 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस विद्यालय के प्राचार्य एलएन प्रधान ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय से पहले अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं में पिछले चार वर्षों के बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्रों को हल कराया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी परीक्षा पैटर्न को बेहतर ढंग से समझ सकें। टॉपर रणनीतियों से मिल रहा मार्गदर्शन छात्रों को प्रेरित करने के लिए पूर्व वर्षों के टॉपर विद्यार्थियों द्वारा अपनाई गई रणनीतियों को साझा किया जा रहा है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को वन लाइनर और माइंड मैपिंग के माध्यम से प्रश्नों को सरल तरीके से समझाया जा रहा है। जो विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर हैं, उन्हें अलग से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत सहयोग और अतिरिक्त अभ्यास के जरिए उनकी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। पालक शिक्षक संघ की बैठक में दी गई जरूरी सलाह प्राचार्य ने बताया कि पालक शिक्षक संघ की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें पालकों को बच्चों को पर्याप्त नींद लेने, नियमित अध्ययन करने और परीक्षा को लेकर अनावश्यक घबराहट से बचाने की सलाह दी गई। मंगलवार को विद्यालय में विद्यार्थियों की मानसिक मजबूती के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में जिला अस्पताल के मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट से डॉ. कल्पेश ने छात्रों से संवाद किया। परीक्षा तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी पर चर्चा डॉ. कल्पेश ने डिप्रेशन, एंग्जायटी और सुसाइड जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में परीक्षा का डर बच्चों में आम समस्या बन चुका है, जिसे सही मार्गदर्शन से कम किया जा सकता है।डॉ. कल्पेश ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, जंक फूड से दूरी बनाने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता के लिए मनहित ऐप और टोल-फ्री नंबर 14416 की जानकारी भी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *