रावण के पुतले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री-सेनाध्यक्ष का चेहरा:MP में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर हुआ दहन; धार में 71 फीट का लंकेश जला

धार में दशहरे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर रावण का दहन किया गया। रावण के पुतले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर की फोटो लगाई गई थी। पुतले के हाथ में थमाई तलवार पर पाकिस्तान का झंडा बनाया गया था। बदनावर के शासकीय महाविद्यालय परिसर में 71 फीट के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ रात करीब साढ़े 9 बजे किया गया। इसे बनाने में करीब साढ़े तीन लाख रुपए का खर्च आया है। सेना के पराक्रम को यादगार बनाने के लिए चुनी थीम कार्यक्रम के आयोजक चंद्रभानु सिंह सोलंकी और संयोजक ग्राम पंचायत खेड़ा के सरपंच योगेश मुकाती हैं। उन्होंने बताया कि सेना के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को घर में घुसकर जिस प्रकार से मुंहतोड़ जवाब दिया था, उस पराक्रम को यादगार बनाने के लिए इस बार “ऑपरेशन सिंदूर” की थीम पर रावण बनाया गया है। यह पुतला पूरी तरह डिजिटल तरीके से बनाया गया है। युवा कलाकर सईद शाह ने अपनी टीम के साथ इसे आकार दिया है। रावण का चेहरा घूमता हुआ भी दिखाई देगा। मिसाइल चलाकर किया दहन
कलाकार सईद शाह ने बताया कि रावण का पुतला बनाने का काम पिछले 10 दिन से चल रहा था। दहन के दौरान रावण का मुंह घूमता हुआ दिखाई दिया है। इसमें पटाखे भी भरे गए थे। रावण का दहन मिसाइल चलाकर किया गया है। जैसे ही, मिसाइल दागकर नाभि पर लगी, रावण कर जल उठा। इस मौके पर मुंबई से ऑर्केस्ट्रा भी बुलाई गई। आतिशबाजी भी की गई। कलाकार ने बताया कि सोलंकी मित्र मंडल की ओर से पिछले 25 साल से रावण दहन का कार्यक्रम किया जा रहा रहा है। नवरात्रि पर मेला भी लगता है
आयोजकों ने बताया कि रावण दहन के दिन करीब छह से सात हजार लोग आए। परिसर के पास ही एकबिरा देवी का मंदिर है। इन्हें पांडवों की कुलदेवी कहा जाता है। यहां नवरात्रि का मेला भी लगा है। दशहरे के दिन लोग माता के दर्शन करने आते हैं। इसके बाद रावण दहन देखने आते हैं। परिसर में लोगों के बैठने की भी व्यवस्था है। चारों ओर बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। ये भी पढ़ें… दशहरे पर बारिश का अलर्ट, रावण जलेगा या गलेगा?: MP में वाटरप्रूफ पुतलों की डिमांड ज्यादा मध्यप्रदेश में इस बार बारिश के बीच रावण दहन होगा। नए सिस्टम की वजह से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से वाटरप्रूफ पुतलों की डिमांड बढ़ गई है। भोपाल में सजे रावण के पुतलों की मंडी यानी, बाजार में वाटरप्रूफ पुतले की मांग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *