रांची| रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में राशनकार्डधारियों को तीन माह का राशन एक साथ मिलेगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर लाभुकों को एक साथ खाद्यान्न देने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर एसओआर मोनी कुमारी और डीएसओे प्रदीप भगत ने रविवार को सभी एमओ और बीएसओे के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मई माह के साथ जून और जुलाई माह के खाद्यान्न का भी आवंटन एक साथ करें। खाद्यान्न वितरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


