राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी का समय बढ़ा, 25 फरवरी तक करा सकेंगे

राशन कार्ड धारकों के लिए राहत वाली खबर आ गई है। अब राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी करवाने के लिए 2 महीने का समय बढ़ा दिया गया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 फरवरी 2025 कर दिया गया है। जामताड़ा जिला में कुल 3 लाख 61 हजार 261 राशन कार्ड में शामिल सदस्यों का केवाईसी अपडेट करना है। वर्तमान में राब नेटवर्क की समस्या होने की वजह से इसका कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस वजह से अब तक मात्र 1 लाख 26 हजार 258 सदस्यों का केवाईसी अपडेट करने का कार्य हो पाया है। जबकि, केवाईसी अपडेट का कार्य जून 2024 से किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए सरकार ने इसे समय सीमा बढ़ाई है। राशन कार्ड केवाईसी को लेकर आधार कार्ड का भी अपडेट जरूरी बताया गया है। वैसे लाभुक जिनका आधार अपडेट नहीं है, उन्हे अपना आधार कार्ड भी अपडेट करवाना पड़ रहा है। आधार कार्ड अपडेट करने के लिए जामताड़ा के स्टेट बैंक , इंडियन बैंक में लोगों की भीड़ सुबह से 6 बजे से ही लग रही है। पीडीएस दुकानदारों ने बताया कि स्लो नेटवर्क और सर्वर की समस्या के चलते सुबह 9:00 बजे से राशन वितरण का कार्य शुरू करते हैं, जो 1:00 बजे तक किया जाता है। दूसरी तरफ 1:00 बजे से ही रात 9:00 बजे तक केवाईसी अपडेट करने का कार्य होता है। ऐसे में एक तरफ राशन वितरण करने में परेशानी हो रही है, तो दूसरी तरफ स्लो नेटवर्क और सर्वर की समस्या । बताया कि ई-पॉस मशीन में 2 जी नेटवर्क स्लो होने से एक कार्ड के सदस्यों का अपडेट करने पर 20 मिनट का समय लग रहा है। कई सदस्यों का फिंगर भी अपलोड नहीं हो रहा है। राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर कोई कार्ड धारक अपने कार्ड का ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनका कार्ड निरस्त हो सकता है। इस कारण उन्हें सरकारी योजना और अनाज का लाभ नहीं मिल पाएगा। विभाग ने केवाईसी करवाने की तय की गई अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 की थी, जिसे अब दो महीने बढ़ाकर 25 फरवरी 2025 किया गया है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अरूण साव ने बताया कि केवाईसी नहीं होने पर राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों का नाम काट दिया जाएगा, जिससे गरीब परिवारों को राशन मिलने में दिक्कत होगी। ^जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राज शेखर कुमार ने बताया कि राशन उठाव के लिए ई-केवाईसी अपडेट करने का समय दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 तक निर्धारित किया गया है। वही अनाज वितरण के साथ साथ स्लो नेटवर्क की समस्या भी आ रही है। इसे देखते हुए समय का निर्धारण किया गया है, ताकि लाभुकों को कोई समस्या ना हो और वह आसानी से अपना केवाईसी अपडेट करवा सकें। दिन 1 बजे से रात 9 बजे तक समय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *