राशन कार्ड बनाने के नाम पर अनियमितता, शिकायत

बलरामपुर | ग्राम पंचायत शंकरपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित ज्ञापन देकर राशन कार्ड बनाने के दौरान हो रही अनियमितताओं की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच के पति सुरेश कुमारिया और उदित ने प्रत्येक राशन कार्ड के लिए 2000 रुपए वसूले। 11 दिसंबर को ग्रामीणों को बताया गया कि यदि यह राशि नहीं दी गई तो राशन कार्ड नहीं बनेगा। शासन की योजना के अनुसार राशन कार्ड बनाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए, लेकिन सरपंच के पति द्वारा पैसे वसूले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल शंकरपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले की सैकड़ों पंचायतों में राशन कार्ड और केवाईसी बनाने के नाम पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें आती रहती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *