जांजगीर-चांपा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान से 16 लाख 91 हजार 588 रुपए के चावल और नमक का गबन किया था। आरोपी सोहन यादव (53) बिर्रा रोड चांपा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में विक्रेता के पद पर कार्यरत था। वह तहसील कार्यालय के पास जगदल्ला चांपा का रहने वाला है। यह दुकान विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत आती है। 4 जुलाई 2025 को थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामला धारा 318(4), 316(5) BNS और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत दर्ज हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 5 जुलाई को उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


