राशन लेने गए बुजुर्ग की नहर में डूबकर मौत:शुक्रवार की शाम संतुलन बिगड़ने से साइकिल से गिरे थे नहर में, सुबह मिली लाश

चतरा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। इटखोरी प्रखंड के हरदिया बंथू गांव में 65 वर्षीय कृष्णा सिंह की नहर में डूबने से मौत हो गई। कृष्णा सिंह शुक्रवार शाम 5 बजे तुम्भी चौक से राशन लेने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश की। शनिवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने नहर में उनका शव देखा। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने प्राथमिक जांच में बताया कि कृष्णा सिंह साइकिल से राशन लेकर लौट रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नहर में गिर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। कोनी पंचायत के मुखिया रंजय भारती ने इसे प्राकृतिक आपदा बताया है। उन्होंने इटखोरी अंचल अधिकारी से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। मृतक के साले गुंजन सिंह ने कहा कि इस घटना से परिवार टूट गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *