राशमी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 141 किलो 62 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर फलौदी जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध कार राशमी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल, एएसआई सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल गोपाल लाल, कांस्टेबल रमेश विश्नोई, रामचंद्र, सज्जन सिंह, चतरदान, रामकिशन और अर्जुन की टीम ने थाना क्षेत्र के बावलास गांव से रुद गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी शुरू की। रुद गांव की ओर से एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। ड्राइवर ने भागने का की कोशिश पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने नाकाबंदी स्थल से कुछ दूरी पर कार रोककर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और ड्राइवर को वहीं बैठे रहने की हिदायत देते हुए कार की तलाशी ली। जब पुलिस ने कार की जांच की तो ड्राइवर की सीट के पीछे की सीट हटी हुई पाई गई और पीछे की सीट, डिक्की में काले प्लास्टिक के छह कट्टे पाए गए। इन कट्टों में कुल 141 किलो 62 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने कार और अवैध मादक पदार्थ को जब्त करते हुए कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान फलौदी निवासी दिनेश (24) पुत्र सुरजाराम विश्नोई के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, जांच जारी आरोपी दिनेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह डोडाचूरा कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।


