राशि दिलाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

छीपाबड़ौद| ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक चौथ माता मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान पीड़ित निवेशक चौथमाता मंदिर से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उपखंड कार्यालय में काउंटर खुलवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के लोगों की मेहनत की कमाई राशि अनेक चिटफंड कंपनियों में लगा चुके हैं। इस राशि को पाने के लिए पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन के द्वारा पीड़ित निवेशकों को उनकी जमा की गई राशि को दिलवाने के कोई प्रयास नहीं किया जा रहे हैं। चिटफंड कंपनियों से ठगे गए लोग आज भी अपनी जमा की गई राशि को पाने के लिए तरस रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *