पटना | पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय, पटना में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवशंकर राजवाड़े ने ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान व वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। द्वितीय पाली में विवेकानंद वाटिका के अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनएसएस जिला संगठक व अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमसी हिमधर और विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र सिंह व सुनील शर्मा (बाल कल्याण अधिकारी) उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद वाटिका में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नृत्य एवं देशभक्ति गीत शामिल रहे।


