अमृतसर | लोकल बाडीज विभाग ने राष्ट्रपति के अमृतसर-जालंधर दौरे के मद्देनजर फायर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया है। जिसे लेकर सहायक मंडल फायर अफसर एडीएफओ अमृतसर लवप्रीत सिंह व एडीएफओ मनिंदर सिंह जालंधर निगम को नोडल अफसर लगाया है। जारी आदेश में लिखा है कि 15 व 16 जनवरी को अमृतसर-जालंधर में राष्ट्रपति दौरे का प्रोग्राम प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति के जालंधर दौरे के दौरान फायर सेफ्टी का पुख्ता प्रबंध किया जाए। उनके काफिले के साथ फायर टेंडर लगाना सुनिश्चित किया जाए।


