धनबाद नगर निगम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे से पहले व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। नगर निगम की टीम ने रणधीर वर्मा चौक, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़ और सिटी सेंटर में कार्रवाई की। टीम ने दुकानों के बाहर बने शेड और अस्थायी निर्माण को हटाया। कई जगहों पर दुकानों के सामने बनी फर्श भी तोड़ी गई। इस कार्रवाई के बाद सड़क के दोनों तरफ 8 फीट तक का रास्ता खुल गया है। राष्ट्रपति का 1 अगस्त को आईआईटी आईएसएम में आगमन संभावित है सात साल से दुकान चला रहे अर्णव मोदी ने निगम के कहने पर स्वयं अपना सामान हटा लिया। वहीं, 1994 से दुकान चला रहे उमेश कुमार को मात्र एक दिन पहले नोटिस मिला था। नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नगर आयुक्त के निर्देश पर की जा रही है। राष्ट्रपति का 1 अगस्त को आईआईटी आईएसएम में आगमन संभावित है। वह दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को सम्मानित करेंगी। दुकानदार मो. सितारत का कहना है कि इस कार्रवाई से सैकड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है।


