राष्ट्रपति दौरे को लेकर 38 अफसरों की ड्यूटी लगाई

15 जनवरी को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) की 50वीं गोल्डन जुबली वार्षिक कन्वोकेशन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। गुरुनगरी आने का शेड्यूल प्रशासन ने जारी कर दिया है। डीसी ने सीपी, रुरल एसएसपी, निगम कमिश्नर, एडिश्नल कमिश्नर, एसडीएम समेत करीब 38 अफसरों का ड्यूटी लगाते हुए जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं, अलग-अलग विभागों के मुलाजिमों की ड्यूटी भी लगाई जा चुकी है। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन जीएनडीयू के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में होना है। राष्ट्रपति के आने का शेड्यूल निर्धारित होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई है। कन्वोकेशन से एक दिन पहले 14 जनवरी को विशेष रिहर्सल आयोजित की जाएगी। बता दें कि बीते 6 जनवरी को दिल्ली राष्ट्रपति भवन से चीफ सेक्रेटरी पंजाब को लैटर जारी हो गया था। वहीं, अब 10 जनवरी को डीसी ने सुरक्षा व अन्य तैयारियों संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *