राष्ट्रपति पदक विजेता कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति:पुलिस मुख्यालय में OSD बनाए गए, रिटायरमेंट के 36 दिन बाद नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीआईजी पद से रिटायर हुए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल पुरस्कृत आईपीएस कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय का नया ओएसडी नियुक्त किया है। रिटायर IPS कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति दी गई है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा यह आदेश जारी कियवा गया है। वो 30 दिसंबर को 2025 उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अब पढ़े जारी आदेश में क्या कहा गया जारी आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत की गई है। कमलोचन कश्यप की संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक जो भी पहले हो मान्य रहेगी। संविदा सेवा से जुड़ी शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी। अब पढ़े ओएसडी लोचन क्या भूमिका निभाएंगे सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय में OSD के रूप में कमलोचन कश्यप को नीति-निर्धारण, विशेष परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, समन्वय एवं महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनके लंबे सेवा अनुभव और मैदानी कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि राज्य में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने, लंबित मामलों की समीक्षा तथा विशेष अभियानों के समन्वय में उनकी भूमिका अहम होगी। शासन के इस फैसले को अनुभव आधारित प्रशासनिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पढ़े आदेश की कापी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *