राष्ट्रवादी संघ ने मनाया पांचवां स्थापना दिवस:वक्ता बोले- कुछ लोग जिम्मेदारी लेने से बचना चाहते हैं, देश के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी

राष्ट्रवादी संघ का 5वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक महोत्सव समारोह आज मानस भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में युवा वर्ग व महिलाएं भी शामिल हुए। युवा राष्ट्रवादी विचारक गौतम खट्टर और मीनाक्षी सहरावत आयोजन में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने अपने राष्ट्रवादी विचारों के साथ कार्यक्रम के मुख्य विषय भारत का भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किए । मीनाक्षी सहरावत ने कहा कि आज कुछ लोग जिम्मेदारी लेने से भागते हैं। इस देश के लिए हम सब को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। युवा ही इस देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में उन्हीं को देश की बागडोर संभालनी है। इसलिए हमें जिम्मेदारी लेना सीखना होगा। इस मौके पर कार्यक्रम को राष्ट्रवादी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़, संरक्षक सुनील शर्मा नालंदा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। राष्ट्रवादी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रवादी संघ आज स्थापना दिवस समारोह मना रहा है। कार्यक्रम में युवा राष्ट्रवादी विचारक गौतम खट्टर और मीनाक्षी सहरावत शामिल हुए। इनका मार्गदर्शन आज हम सभी को मिला। इस मौके पर राष्ट्रवादी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़, संरक्षक सुनील शर्मा नालंदा, कप्तान राव देशमुख उपाध्यक्ष, कमल अस्थाना महासचिव, रविंद्र सिंह रघुवंशी, धर्मेंद्र साहू, गोपाल कर्णधार, अशोक भार्गव, दीपक कुशवाह सहित संगठन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *