बैकुंठपुर | शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य व जिला संगठक डॉ. एमसी हिमधर के संरक्षण और कार्यक्रम अधिकारियों जयश्री प्रजापति व अनुरंजन कुजूर के संयोजन में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय रहे और अध्यक्षता डॉ. प्रीति गुप्ता ने की। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वागत भाषण में रासेयो की स्थापना, उद्देश्य व गांधीजी-विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजना राजवाड़े ने एकल नृत्य, नीलम व समूह ने छत्तीसगढ़ी नृत्य, साक्षी व समूह ने नागपुरी नृत्य और तनिषा व सुशील ने साउथ इंडियन प्रस्तुति दी। कमला देवी ने कविता पाठ किया। रंगोली प्रतियोगिता में अपर्णा, डोलिमा व तनिषा ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. पाण्डेय ने रासेयो को युवाओं के सर्वागींण विकास का मंच बताते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


