राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस मनाया, अभिभाषक दुग्गड़ का सम्मान

उज्जैन | विधि एवं शोध केंद्र द्वारा प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्था द्वारा संस्थापक अध्यक्ष गुरु प्रसाद जोशी अभिभाषक की स्मृति में नगर के वरिष्ठतम अभिभाषक का सम्मान किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को परंपरानुसार नगर के ख्यात और वरिष्ठतम अभिभाषक मदनलाल दुग्गड़ का उनके निवास पर जाकर संस्था सदस्यों और पदाधिकारियों ने शाल-श्रीफल भेंटकर पुष्प माला से बहुमान किया। इस अवसर पर दुग्गड़ ने अपने 60 वर्षीय वकालत के अनुभव साझा किए। साथ ही विधि के बारे में अन्य जानकारियां प्रदान की। विधि अध्ययन एवं शोध केंद्र के निदेशक अभिभाषक नितिन जोशी ने बताया वरिष्ठतम अभिभाषकों का सम्मान कर उनसे प्रेरणा लेकर नैतिकता पूर्वक कार्य करने की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष ओम सारवान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, दिनेश पंड्या, राजेश जोशी, योगेश व्यास, बाबूलाल मारोठिया, आशीष सोलंकी, मुकेश जैन, अखलाक अहमद कुरेशी, समीर डिप्टी, लोकेंद्र मेहता, प्रवीण कुमेरिया, संजू परमार, घनश्याम बारोट, सुनील जोशी सहित संस्था के सदस्य मौज्ूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *