भास्कर न्यूज | जालंधर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत निदेशक आयुर्वेद डॉ. रवि डुमरा और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीनू खन्ना की अगुवाई में आयुर्वेदिक विभाग जालंधर द्वारा रेरू पिंड और बचिंत नगर में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता रैली आयोजित की। 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। रैली में भगवंत भजन स्कूल, अजित मॉडल स्कूल और दशमेश पब्लिक स्कूल के 165 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर डॉ. रूपाली कोहली, डॉ. सुखदेव रत्न, डॉ. हेमंत मल्होत्रा, डॉ. सुमित कल्याण और सतपाल ने लोगों को आयुर्वेद, योग और औषधीय पौधों पर व्याख्यान दिए। यहां प्रिंसिपल परमजीत कौर, जगजीत सिंह, जिंदर कौर, हरप्रीत कौर समेत बलबीर कौर, मीनू और समूह स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहे। गांव रेरू से जागरूकता रैली के दौरान बच्चे व अन्य।


