राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर को

हरदा | राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें ऊर्जा बचत के उपाय एवं ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा को डिस्प्ले करता चित्र थीम पर 20 दिसंबर को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें स्कूली विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा के कार्यालय प्रांगण में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। चित्रकला के लिए सामग्री कार्यालय विद्युत वितरण कंपनी से दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *