चिरमिरी | छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद विद्यालय चिरमिरी में जिला स्तरीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञ व्याख्यान में प्राचार्य एस.के. पांडेय ने गणित को व्यवहारिक बनाने के टिप्स दिए। प्रतियोगिताओं में सेजेस चिरमिरी की प्रक्षिता व एरा (मॉडल), निधि पांडेय (टीएलएम) और डीएवी चिरमिरी (क्विज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. डी.के. उपाध्याय के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


