रांची| मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिवार खेल संघ द्वारा झारखंड वुडबॉल टीम का शुक्रवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष दीपक वर्मा, डीएसपीएमयू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के जीसी बासुकी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, झारखंड वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा और अंश वर्मा ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। झारखंड वुडबॉल टीम ने नागपुर के आरटीएम यूनिवर्सिटी ग्राउंड में 22 से 26 मार्च तक आयोजित 19वीं सीनियर वुडबॉल प्रतियोगिता सह 13वीं जूनियर वुडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। प्रतियोगिता में भाग लेकर टीम 28 मार्च को ट्रॉफी और मेडल लेकर रांची वापस आई। बालक वर्ग में स्ट्रोक इवेंट में झारखंड ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। बालिका वर्ग स्ट्रोक इवेंट में झारखंड ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।


