राष्ट्रीय बालिका दिवस:उम्मीदों की धूप… 7 नेत्रहीन छात्राएं मैट्रिक बोर्ड में 95 प्रतिशत का लक्ष्य भेदने में जुटीं

बहुबाजार स्थित संत मिखाइल ब्लाइंड स्कूल मैदान का नजारा आजकल अलग ही है। दोपहर की खिली धूप में यहां 11 नेत्रहीन बच्चे एक साथ बैठकर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इनमें 7 छात्राएं और 4 छात्र शामिल हैं। इन बच्चों की परीक्षा 4 फरवरी से शुरू होगी। इन विद्यार्थियों में प्रीतिका टोप्पो, रिया मजूमदार, प्राची गुप्ता, सिमरन, अंजलि, सोनालिका, जूलिना हांसदा, हाबिल, भूषण गोप, प्रियांशु पाठक और सौरभ शामिल हैं। इन लोगों ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए क्लासेस से छुट्टी के बाद वे रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई कर रहे हैं। लक्ष्य 95% से अधिक अंक लाना है। प्री बोर्ड में इनके 90% से अधिक अंक आए थे। छात्र भूषण गोप नेशनल जेवलिन थ्रो खिलाड़ी भी है। बच्चे बहुत मेहनत कर रहे, बेहतर परिणाम की उम्मीद
बच्चे इस बार पहले से ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। हर दिन घंटों पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षकों की ओर से भी हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्हें बेहतर परिणाम की पूरी उम्मीद है। – सरिता तलान, प्रिंसिपल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *