कवर्धा| प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की है। नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। यह पुरस्कार देश भर के 5 से 18 वर्ष तक के बच्चों को देते हैं।


