दुधली में आयोजित राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में देशभर के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक व्यंजनों का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने लोगों को जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक के व्यंजनों की जानकारी दी गई। उत्तराखंड की लाल चावल की खीर, भटकी चूड़कानी एवं बाल मिठास, उत्तरप्रदेश की बाटी-चोखा, तमिलनाडु की स्वीट पोंगल, कर्नाटक की चुरमुरे, गन पाउडर एवं हुलीगुथी, मध्यप्रदेश की मालिदा, छग की लड्डू व अन्य व्यंजन, हरियाणा की पारंपरिक सब्जी, जम्मू-कश्मीर की कश्मीरी कहवा एवं कांगड़ी आकर्षण का केंद्र रहा।


