ब्यावर | राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस शाखा राजस्थान का प्रादेशिक सम्मेलन जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित होना प्रस्तावित है। इस संदर्भ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली शनिवार दोपहर ब्यावर पहुंचेंगे। जहां वे इस संबंध पदाधिकारियों के साथ सेंदड़ा रोड स्थित होटल राजमहल में विस्तृत चर्चा करेंगे। उसके बाद वे प्रादेशिक सम्मेलन के संदर्भ में मीडिया से भी बातचीत करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चर्चा में यूनियन पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। विस्तृत चर्चा के बाद सर्व सम्मति से ही सम्मेलन की तिथि की जाएगी। जिसकी घोषणा आयोजित प्रेस वार्ता में करेंगे।


