जय नारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फलोदी में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में प्री-एनवीडी के तहत विभिन्न स्वीप गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यवाहक प्राचार्य रमेश मूंड ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी और युवा मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। स्वीप प्रभारी अमन चौधरी ने मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया और विद्यार्थियों को मतदान के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया। सहायक आचार्य राखी राठौड़ ने उपस्थित विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक आचार्य हंसराज, प्रमोद थानवी, प्रदीप कुमार, कैलाश, जगदीश, लक्ष्मण, दिलीप रंगा सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


