लुधियाना। इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तत्वावधान में गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन के पीजी अंग्रेजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम भारत कोकिला सरोजनी नायडू की 147वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य और समाज में महिलाओं के योगदान को याद करना और छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने कहा कि छात्राओं को महिलाओं के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान को समझते हुए अपने जीवन में आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण विकसित करने चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम वात्स्यायन ने अकादमिक जागरूकता और समालोचनात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। एमए पहले, एमए दूसरे और बीए तीसरे (ऑनर्स) की छात्राओं ने गुमनाम महिला स्वतंत्रता सेनानियों और कम चर्चित महिला लेखिकाओं पर पावर पॉइंट प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम ने शैक्षणिक ज्ञान और रचनात्मक अभिव्यक्ति का समन्वय प्रस्तुत करते हुए महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने का संदेश दिया।


