राष्ट्रीय युवा दिवस पर जेके लक्ष्मी सीमेंट की पहल:क्रिकेट टूर्नामेंट में खारा टीम चैंपियन, 60 खिलाड़ियों को मिली क्रिकेट किट

जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सीएसआर पहल के तहत एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल आदर्श, खारा, बसंतगढ़ और रामपुरा की टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिंडवाड़ा, श्री सुरेश प्रजापत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ टीम भावना विकसित करने में मदद करेगा। जेके लक्ष्मी सीमेंट के यूनिट हेड राजेश केसवानी ने युवाओं के समग्र विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में खारा की टीम ने आदर्श को 5 रन के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी 60 खिलाड़ियों को मोमेंटो और क्रिकेट किट प्रदान की गई। इसी अवसर पर कंपनी ने युवाओं के लिए रोजगार मेले का भी शुभारंभ किया, जो 29 जनवरी 2025 को श्रीपति सिंघानिया कौशल केंद्र में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रोहित सोलंकी (महाप्रबंधक माइंस), छत्रपालसिंह राठौड़ (हेड सीएसआर), मिनांक राज चक्रवर्ती (उप महाप्रबंधक एचआर), विनोद शंकर (वरिष्ठ प्रबंधक एचआर) सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतीक राज सुमन, तरूण पुरोहित, महिपाल सिंह, श्रीकांत रावल, राहुल देत्ता, अशोक विश्नोई और पूरी सीएसआर टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *