राष्ट्रीय युवा दिवस पर रीवा में सामूहिक सूर्य नमस्कार:डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और बच्चों ने किया योग

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रीवा के मार्तंड स्कूल क्रमांक-1 मैदान में जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगाभ्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, आत्मबल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बताया गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने किया योग कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक नरेंद्र प्रजापति सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन का समापन ‘वंदे मातरम्’ और ‘मध्यप्रदेश गान’ के सामूहिक गायन के साथ किया गया। प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि युवाओं में सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके। युवाओं को दिया संदेश डिप्टी सीएम ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने से सफलता मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। देखें तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *