राष्ट्रीय लोक नृत्य में किन्नौर की संस्कृति:ग्वालियर में प्रतियोगिता, काल्पा की छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GASS) कल्पा की छह छात्राओं ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित ‘नेशनल पॉपुलेशन एजुकेशन प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में अपनी शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय (Theme) ‘पर्यावरण संरक्षण’ था। कल्पा स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्राओं खुशी, साक्षी, अलीशा, एंजेल, रवीना सोनी और एलिस ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया। उनकी इस कलात्मक प्रस्तुति को राष्ट्रीय विशेषज्ञों और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। छात्राओं के इस दल के साथ कक्षा इंचार्ज दीपा बिष्ट और शांति देवी (एस्कॉर्ट टीचर) उपस्थित रहीं। जिला स्तर से रूप सिंह और डीएम स्कूल के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर: छात्राओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानाचार्य रामा नेगी ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाएं यदि सही मार्गदर्शन पाएं, तो वे राष्ट्रीय क्षितिज पर चमक सकती हैं।” अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *