सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का नए सिरे से गठन किया है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW, रॉ) के पूर्व प्रमुख रहे आलोक जोशी को इसका नया चेयरमैन बनाया गया है। NSAB में चार सदस्य भी होंगे। इनमें आर्मी और एयरफोर्स के पूर्व अफसर हैं। साथ पूर्व डिप्लोमैट और पूर्व IPS अफसर को भी शामिल किया गया है। सरकार ने ये फैसला पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए लिया है। NSAB राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को इनपुट देगा। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक में ये फैसला लिया गया। इससे पहले CCS की बैठक पहलगाम हमले के एक दिन बाद यानी 23 अप्रैल को हुई थी। ये 5 सदस्य होंगे


