पुरुष बास्केटबॉल टीम: पुरुष टीम में पंजाब के अनुभवी खिलाड़ी और युवा प्रतिभाओं का संगम देखने को मिलेगा। इस टीम के कप्तान अमज्योत सिंह गिल हैं, जो बास्केटबॉल की दुनिया में एक प्रसिद्ध नाम हैं। उनके नेतृत्व में टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। टीम में अमृतपाल सिंह, रितेमप्रीत सिंह, राहुल, गुरबाज सिंह, नवाज सिंह, गुरविंदर सिंह, आकाश शर्मा, हरजिंदर सिंह, मदीप सिंह, नवकर्मन सिंह और गुरविंदर सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम कोचिंग की जिम्मेदारी राजिंदर सिंह और परमदीप सिंह संभालेंगे, जबकि गुरविंदरजीत सिंह मैनेजर होंगे। अमज्योत सिंह गिल के नेतृत्व में यह टीम चैंपियनशिप में अपनी बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। {महिला बास्केटबॉल टीम: महिला बास्केटबॉल टीम में भी शानदार खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी कड़ी मेहनत और संकल्प के साथ चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। इस टीम की कप्तान शबनम जसल हैं, जो अपनी नेतृत्व क्षमता से टीम को प्रेरित कर रही हैं। टीम में मनमीत कौर, नदर कौर ढिल्लों, कोमलप्रीत चीमा, क्निक्षा धीर, भाविका धीर, चांद गौतम, सुखमण सिद्धू, प्रियंका बेहल, दमनप्रीत कौर ढालीवाल, अपर्णा और नंदिनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। महिला टीम को सलोनी और रविंदर कोच करेंगे, और नरिंदरपाल टीम के मैनेजर होंगे। भास्कर न्यूज |लुधियाना पंजाब की पुरुष और महिला बास्केटबॉल टीमें आगामी 74वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह चैंपियनशिप 5 से 12 जनवरी तक गुजरात के भावनगर में आयोजित की जाएगी। दोनों टीमें अपने मजबूत और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ राज्य का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित हैं। पुरुष टीम का नेतृत्व अमज्योत सिंह गिल करेंगे, जबकि महिला टीम का नेतृत्व शबनम जसल करेंगी। दोनों टीमों के फिजियोथेरेपी का जिम्मा डॉ. हीमिक्षा और डॉ. केशव संभालेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक रूप से सर्वोत्तम स्थिति में रहें। दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत और कौशल के साथ 74वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए तैयार हैं। पंजाब की ये दोनों टीमें राज्य का नाम रोशन करने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।


