राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ:हर क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचेगा संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। भागवत का यह संगठनात्मक प्रवास है। इस दौरान वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती के लिए बातचीत करेंगे। 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025-26 में अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसे देखते हुए ही देश के अलग-अलग प्रांतों में सरसंघचालक का प्रवास हो रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में आरएसएस के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *