राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त

मुंगेली | जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत 21 विभिन्न पदों पर कुल 84 रिक्तियों के लिए शुरू की गई संविदा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए 5 फरवरी को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी थी। इसके बाद 20 फरवरी को सेक्रेटियल असिस्टेंट पदों की संख्या बढ़ाने के लिए शुद्धिपत्र भी जारी किया गया था। भारी आवेदन संख्या, पात्रता-अपात्रता और कौशल परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय चयन समिति ने वर्तमान प्रक्रिया को निरस्त कर आगामी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्णय लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *