राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ युवा महोत्सव का समापन:डॉ. चिन्मय पंड्या-युवाओं के संकल्प के आगे कोई भी चुनौती हो उसे हारना ही है

उदयपुर में चल रहे दो दिवसीय युवा महोत्सव आरोहण का समापन हुआ। इसमें राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेते हुए युवाओं को वक्ताओं ने अपनी बात से जीवन परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की शिक्षा दी गई।
गायत्री परिवार की युवा इकई दिया राजस्थान के संयोजन में यूनिसेफ और सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव आरोहण का समापन विश्विद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में बुधवार को हुआ। संयोजक प्रणय त्रिपाठी ने बताया कि समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि मार्गदर्शक वक्ता देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति और अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या थे। अध्यक्षता सांसद मन्नालाल रावत ने की। भारत गौरव और विवेकानन्द अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. चिन्मय पंड्या ने अतिथियों द्वारा दिया वार्षिक डायरी 2025 का विमोचन किया। साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रांतीय विजेता झुंझुनूं, जयपुर और बाड़मेर की महाविद्यालय टीम को पुरस्कार प्रदान किए।
डॉ. चिन्मय पंड्या ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश का युवा हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। यह इक्कीसवीं सदी युवाओं की ही है। जिस देश का युवा सशक्त हो, जो देश युवाओं का देश हो उस देश को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। युवा आज से ही संकल्प लें कि हमें हमारे देश को विश्व गुरू और विकसित राष्ट्र बनाना है। युवाओं के संकल्प के आगे कोई भी चुनौती हो उसे हारना ही है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और युवाओं से ही राष्ट्र निर्माण होता है उसे कोई नकार नहीं सकता है।

युवाओं की मुख्य चुनौतियों हेतु तैयार करने के लिए विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा परस्पर संवाद कर वार्ता के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन किया गया। सोशल मीडिया के उपयोग और दुरुपयोग तथा उसके युवाओं के पारिवारिक व सामाजिक संबंधो पर प्रभाव को डॉ. शैलेन्द्र पंड्या, डॉ. निधि भारद्वाज, विक्रमसिंह राघव, डॉ. पंकज त्रिवेदी ने आभासी दुनिया नहीं वास्तविक दुनिया और संबंधों को मजबूत करने, समय को बचाने के लिए प्रेरित किया। सत्र का संचालन डॉ. वरुण माणिक, इंद्र भूषण गोखले ने किया। सम्पूर्ण समारोह डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (दिया) राजस्थान कार्यसमिति प्रांतीय संयोजक लोकेश शर्मा, उदयपुर इकाई के रमेश असावा, दिया प्रांतीय सलाहकार समिति संयोजक प्रोफेसर आईआईटी जोधपुर डॉ. विवेक विजय, हेमंत श्रीमाली और सुखाडिय़ा विश्विद्यालय के प्रोफेसर बालूदान बारहठ के निर्देशन में किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *