भास्कर न्यूज | बिश्रामपुर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वी एन सिंह ने विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय में विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवमी के छात्र शौर्य सिंह स्वामी की जीवंत भूमिका निभाते हुए स्वामी के घोष वाक्यों को प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वामी के जीवन पर आधारित लघु नाटक, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए। विद्यालय प्राचार्य रमेश सिंह एवं इंग्लिश मीडियम के प्रिंसिपल उमा माइती, इला माइती ने स्वामी जी के अनमोल वचन उठो जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए आत्मसात करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। प्राचार्य रमेश सिंह ने सशक्त राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को अग्रणी बताया। मुख्य अतिथि डॉक्टर वीएन सिंह ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर मन लगाकर पढ़ाई करने बेहतर नागरिक बन परिवार और समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजेश यादव, इंजीनियर विनय सिंह कमलदेव, राजेंद्र पासवान, पार्षद जयप्रकाश यादव, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, गौतम सिंह, प्रेम सिंह, सुबोध सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की पूजा करते अतिथि और अन्य।


