रास्ता पूछने के बहाने महिला से लूटा सोने का लॉकेट:3 नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी सदर पुलिस

हनुमानगढ़ के सदर थाना क्षेत्र के गांव भांभूवाली ढाणी में एक चौंकाने वाली लूट की वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने उसके गले से सोने का लॉकेट लूट लिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 8 जनवरी को शाम करीब 4 बजे की है। पीड़िता कमला देवी, जो माणक थेड़ी सूरतगढ़ की रहने वाली हैं, अपने रिश्तेदारों से मिलने भांभूवाली ढाणी आई हुई थीं। वह बच्चों के साथ प्राइमरी स्कूल जा रही थीं। जब वह गांव में बलराम सिगड़ के घर के पास पहुंचीं, तब एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक आए। उन्होंने पक्कासारणा का रास्ता पूछा और जब कमला देवी रास्ता बता रही थीं, तबी बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने उतरकर उनके गले से करीब आधा तोला वजन का सोने का ‘ओम’ लॉकेट छीन लिया। घटना की सूचना कमला देवी के भतीजे सूर्य प्रकाश ने सदर थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह को जांच सौंप दी है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *