रास्ता पूछने के बहाने मारपीट, तीन नामजद पर मामला दर्ज

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में रास्ता पूछने के बहाने एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुखविंदर कौर के बयान के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार सुखविंदर कौर के पति टहल सिंह 31 जनवरी को काम से छुट्टी करके अपने प्लेटिना मोटरसाइकिल नंबर PB10JK-8313 पर घर लौट रहे थे। जब वह मंजू सिनेमा के पास पहुंचे, तभी तीन अज्ञात युवकों ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने मोटरसाइकिल रुकवा ली। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने मिलकर टहल सिंह को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई और आरोपियों की पहचान की। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। गुलशन कुमार पुत्र वलोटी राम, रोहित कुमार पुत्र गुलशन कुमार और साहिल कुमार के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *