रास्ते पर किए अतिक्रमण को हटाने की मांग:परिवार 5 दिन से धरने पर बैठा, कलेक्टर बोले- मामले पर कोर्ट स्टे आ गया

जालोर जिला कलेक्ट्रेट के सामने एक पीड़ित दम्पति अपने प्लॉट तक जाने वाले रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर 5 से धरने पर बैठे हैं। पीड़ित ने बताया अभी तक जिला प्रशासन के द्वारा काई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें जालोर के निकटवर्ती धल्ड़ा पावटी जाने वाले रोड़ पर स्थित विनायक नगर में 2018 में पीड़ित पेकाराम ने पत्नी पवनी देवी के नाम से एक भूखण्ड खरीदा था। भूखण्ड तक जाने के लिए मुख्य धल्ड़ा पावटी रोड से प्लाट तक जाने के लिए 25 फीट चौड़ा 240 फीट लम्बा रास्ता था। लेकिन करीब 2 साल पहले पड़ोसी छगनाराम पुत्र गणेशाराम ने रास्ते पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर गार्डन बना दिया। जिसे हटाने की मांग को लेकर पीड़ित 5 दिन से परिवार सहित धरने पर बैठा है। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई । कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे ने बताया कि रास्ते पर अतिक्रमण मामले में स्टे आ गया है। इसमें नगर परिषद का कोई मामला है, जिसकी जांच चल रही रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *