कवर्धा जिले में शांति व्यवस्था व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर कबीरधाम पुलिस द्वारा सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में घुघरी रोड क्षेत्र में राहगीरों को रोककर अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीन व्यवहार करने, लोगों को डराए जाने की शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, साइबर और दोनों थाने की संयुक्त टीम ने प्लानिंग कर कार्रवाई की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने निगरानी कर बदमाशों को पकड़ा पुलिस टीम द्वारा पहले गोपनीय रूप से निगरानी की गई, फिर शाम के समय दबिश दी गई। रात् में कॉम्बिंग गश्त के दौरान घुघरी अटल आवास के पास से कुल 7 युवकों और 1 नाबालिक को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त युवक सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण कर आम नागरिकों को असहज एवं भयभीत कर रहे थे, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। हिरासत में लिये गए बदमाशों में से अनिल सारथी (27 साल) और शिवराज यादव (36 साल) आदतन बदमाश हैं। कोर्ट से जेल की सजा का अनुरोध सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जाने का निवेदन किया जाएगा। नाबालिक बालक के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई है। इससे पहले भी आई है शिकायतें बता दे कवर्धा के कोतवाली अंतर्गत घुघरी रोड स्थित अटल आवास में कई तरह के अवैध गतिविधियां संचालित होती है, जिस पर पुलिस को और सख्ती की जरूरत है, अटल आवास अलावा बाहरी राज्यों के अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति व्यक्ति भी, निवास करते है और अक्सर लड़ाई झगड़ा करने की शिकायत आते रहती है। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई कर समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।


