जालंधर| बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चलाए राहत अभियान के दौरान शाहकोट ब्लॉक के थमुवाल, सिदपुर, रामपुर, पिपली गावों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। पंजाबी गायक दलविंदर दयालपुरी और हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया, हमसफर रैड रिबन क्लब की डायरेक्टर पूनम भाटिया, आंबेडकर सेवा दल के चेयरमैन अमरजीत सिद्धू, अध्यक्ष करनैल संतोखपुरी ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए योगदान दिया। इस मौके माई भारत जालंधर की टीम, गौरव, कुलविंदर कुमार, गुड़िया वर्मा, प्रिया और अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।


